चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में स्थित प्राचीन एवं भव्य श्री नृसिंह मंदिर भगवान श्रीहरि विष्णु के नृसिंह अवतार को समर्पित एक पावन तीर्थस्थल है। अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली और आध्यात्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर श्री बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजा परंपरा से भी विशेष जुड़ाव रखता है। देवभूमि उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा के दौरान इस दिव्य धाम के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य की अनुभूति अवश्य प्राप्त करें।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 18, 2026