ramcharitmanas

Kanpur Violence: आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला युवक गिरफ्‍तार, वेब मीडिया से जुड़ा है आरोपी

Updated: गुरुवार, 9 जून 2022 (15:44 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुई हिंसा को लेकर सोशल मीडिया व इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जहां 2 दिन पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री हर्षित श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था तो आज गुरुवार को वेब मीडिया से जुड़े एक युवक को भी इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसीपी (पश्चिम) बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शास्त्री नगर के रहने वाले गौरव राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। गौरव राजपूत 'कानपुर स्टार्ट टाइम' नाम से एक वेब पोर्टल संचालित करता है। गौरव राजपूत ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर एक धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
 
जानकारी मिलते ही काकादेव पुलिस ने इसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट करा दिया है। वहीं डीसीपी (पश्चिम) बीबीजीटीएस मूर्ति ने आम लोगों से अपील की है कि वह शहर के माहौल में शांति बनाए रखने में योगदान दें और इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक वीडियो या पोस्ट न डालें जिससे कि शहर की आबोहवा खराब हो।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

बड़वानी में Gen अल्फा छात्रों का प्रोटेस्‍ट, 50 KM पैदल चलकर NH-3 किया जाम, ये थी आंदोलन की वजह

Delhi-NCR Rain: भारी बारिश से हाहाकार, 14 उड़ानें डायवर्ट; दिल्ली-गुरुग्राम में लंबा जाम

मध्यप्रदेश में सिस्टम के खिलाफ मुखर हो रहे जेन-जी से जेन-अल्फा तक, स्कूलों के मर्जर के खिलाफ खोला मोर्चा

उत्तराखंड में 50 रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

अगला लेख