shradh paksha
✕

यूपी में कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री के कड़े दिशा निर्देश जारी...

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (09:45 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की तथा संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने कहा है कि खासतौर से एयरपोर्ट पर भी विशेष सतर्कता बरती जाए, जहां से विदेशी नागरिक आ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से लगातार संपर्क स्थापित कर समन्वय बनाकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
ALSO READ: सावधान, कोरोना वायरस की भारत में दस्तक, जयपुर में मिला संदिग्ध मरीज, चीन में 80 लोगों की मौत
आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं : इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने समस्त जिले के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि हर जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में कम से कम 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसी के साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर विशेष सतर्कता रखने की बात भी कही।
 
वायरस के लक्षण होने की आशंका : बताते चलें कि अभी तक कोरोना वायरस के मरीज चीन में ही पाए जाते थे लेकिन चीन से लौटकर आई बिहार की युवती और उसके बाद जयपुर में कोरोना वायरस के लक्षण होने की आशंका के चलते उत्तरप्रदेश सरकार किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है।
 
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक : इसी के चलते ही देर शाम योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी तक बिहार और जयपुर में मिले केस में कोरोना वायरस की पुष्टि डॉक्टरों द्वारा नहीं की गई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख