dharma sangrah
✕

योगी सरकार का बिजली व्यवस्था के लगातार आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 के कार्य तेज

Updated: सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 (10:14 IST)
- बिजनेस प्लान 2026-27 और आरडीएसएस योजना से मजबूत होगा विद्युत ढांचा
- उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं भरोसेमंद बिजली आपूर्ति देने की कवायद तेज
- पांचों डिस्कॉम में रात्रिकालीन मेंटेनेंस से दुरुस्त हो रहा विद्युत तंत्र
- बिजली उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण और केबल बिछाने का कार्य जारी
Chief Minister Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बिजली उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण, केबल बिछाने और विद्युत बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों का उद्देश्य बिजली वितरण प्रणाली की क्षमता बढ़ाने के साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।
 
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की टीमें प्रदेशभर में रात्रिकालीन मेंटेनेंस कार्यों को अंजाम दे रही हैं। बिजली लाइनों, उपकरणों और वितरण नेटवर्क के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जा सके। रात के समय किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों के माध्यम से विद्युत ढांचे को मजबूत करने और आपूर्ति व्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
 

पांचों डिस्कॉम में बिजली लाइनों और उपकरणों के रखरखाव पर जोर

पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और केस्को के विभिन्न जनपदों में विभागीय टीमें सक्रिय हैं। बिजली लाइनों और उपकरणों की जांच, मरम्मत तथा अन्य आवश्यक अनुरक्षण कार्यों के जरिए वितरण तंत्र को दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग का जोर इस बात पर है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के साथ विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए।
 

उपकेंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए निर्देश

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बिजली अधिकारियों की ओर से उपकेंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस दौरान बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों को विद्युत उपकरणों के रखरखाव और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
 

आरडीएसएस योजना से मजबूत होगा बिजली नेटवर्क

उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत भी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। योजना के माध्यम से बिजली वितरण से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
 

समय पर बिल भुगतान की अपील

बिजली विभाग की टीमें फोन के माध्यम से उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील भी कर रही हैं। विभाग के अनुसार, नियमित बिल भुगतान से बिजली व्यवस्था के संचालन और रखरखाव में सहयोग मिलता है। सरकार और विभाग का लक्ष्य विद्युत ढांचे को आधुनिक बनाते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना है।
 

बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और भरोसेमंद बनाना प्राथमिकता

यूपीपीसीएल के एमडी नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 और आरडीएसएस योजना के तहत बिजली उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण, केबल बिछाने तथा विद्युत वितरण नेटवर्क को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
 
प्रदेशभर में विभागीय टीमें दिन-रात बिजली लाइनों और उपकरणों के अनुरक्षण में जुटी हैं। विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुचारु और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति उपलब्ध हो।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख