suvichar

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 21 लाख अपात्र किसानों से होगी वसूली

Updated: बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (15:45 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तर प्रदेश में चयनित 21 लाख किसान जांच में अपात्र पाए गए हैं। योगी सरकार ने फैसला किया है कि उनसे इस योजना के तहत अब तक दी गई धनराशि की वसूली की जाएगी।
 
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि राज्य में केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के तहत कुल दो करोड़ 85 लाख किसान चयनित किए गए थे जिनमें से 21 लाख काश्तकार अपात्र पाए गए हैं। इनमें से बहुत से मामले ऐसे हैं जिनमें पति और पत्नी दोनों को ही इस निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है।
 
शाही ने बताया कि अपात्र पाए गए किसानों से उन्हें इस योजना के तहत अब तक दी गई रकम की वसूली की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त इस महीने के अंत तक जारी की जाएगी और जिन किसानों का भूलेख अंकन और स्थलीय सत्यापन का कार्य पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड होगा उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
 
हालांकि, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि किसान पोर्टल पर डाटा अपलोड की कार्यवाही युद्ध स्तर पर की जा रही है और सभी पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जरूर दी जाएगी।
 
कृषि मंत्री ने बताया कि अभी तक कुल एक करोड़ 51 लाख किसानों का पोर्टल पर भूलेख अंकन का काम किया जा चुका है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड करा लें।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

अगला लेख