sundarkand

UP: गणेश चतुर्थी को लेकर योगी ने दिए निर्देश, प्रोटोकॉल का करें पालन

Updated: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (16:37 IST)
लखनऊ। गणेश चतुर्थी को लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गणेश चतुर्थी पर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न होने दी जाए तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

ALSO READ: Ganesh Sthapana : श्री गणेशजी की कब और कैसे करें स्थापना, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं नहीं स्थापित की जा सकेंगी। लोग घरों व मंदिरों में प्रतिमा स्थापित कर पूजन कर सकेंगे, वहीं अनावश्यक भीड़ एकत्र करने पर रोक रहेगी। ये आदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अफसरों संग बैठक में दिए। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से पालन करवाते हुए लोगों की आस्था को भी यथोचित सम्मान देने के निर्देश दिए।

ALSO READ: 10 सितंबर 2021, गणेश चतुर्थी पर इस शुभ मुहूर्त में करें गणपति स्थापना
 
उन्होंने निर्देश दिया कि डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों के संबंध में जारी प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाए। बुखार व संक्रमण के अन्य लक्षणों के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जाए। बुखार, दस्त और डायरिया की दवाइयां वितरित की जाएं। सरकारी अस्पतालों में सभी मरीजों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है। फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर, मथुरा आदि प्रभावित जनपदों की स्थिति पर सतत नजर रखी जाए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख