sundarkand

योगी बोले, यूपी की अब बदली छवि, बना अब विकसित भारत का विकसित राज्य

बीमारू राज्य से अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट के रूप में स्थापित

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (17:54 IST)
Yogi Adityanath's statement regarding developed Uttar Pradesh : उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ में मंगलवार को कहा कि 6-7 वर्षों में उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) ने अपनी छवि को बदला है और आज यह नए भारत का नया उत्तरप्रदेश है, विकसित भारत का विकसित उत्तरप्रदेश है। मुख्यमंत्री मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम यूपी-इमर्जिंग डेस्टिनेशन फॉर फॉरेन इन्वेस्टमेंट इन इंडिया को संबोधित कर रहे थे।
 
बीमारू राज्य से अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट के रूप में स्थापित : एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 7 वर्ष पहले उत्तरप्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था। उत्तरप्रदेश देश के विकास में बाधक माना जाता था, लेकिन आज उत्तरप्रदेश ने खुद को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर देश के अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट के रूप में स्थापित किया है।

ALSO READ: UP: अब दूसरे राज्यों में भी अपने उत्पाद बेच सकेंगे उत्तरप्रदेश के किसान
 
योगी ने कहा कि हमारे पास प्रकृति भी है, परमात्मा भी है और प्रतिभा से भरपूर युवा भी हैं और इस त्रिवेणी के माध्यम से हम उप्र को आगे बढ़ा रहे हैं। 7 वर्षों में उप्र की अर्थव्यवस्था तथा प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है।
 
बीमारू राज्य से उबारने में मिली सफलता : मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र को बीमारू राज्य से उबारने में हमें सफलता प्राप्त हुई तो इसके पीछे प्रधानमंत्री का विजन था जिसे हमने मिशन के रूप में लेकर प्रभावी ढंग से अलग-अलग सेक्टर की नीतियां बनाई और कानून व्यवस्था की बेहतरीन स्थिति देकर माहौल बदला।
 
योगी ने कहा कि वर्ष 2000 से लेकर 2017 (17 वर्ष) के बीच जितना एफडीआई आया था, 2019 से 2023 के बीच में उसका 4 गुना एफडीआई प्रदेश में आया है। वजह स्‍पष्‍ट करते हुए योगी ने कहा कि जब सुरक्षा का माहौल, सरकार की स्पष्ट नीति व नीयत साफ होती है तो निवेशक सुरक्षित वातावरण में निवेश का इच्छुक होता है और य़ह वातावरण आज यूपी में दिख रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख