biodatamaker
✕

योगी मंत्रिमंडल का हुआ वि‍स्‍तार, कैबिनेट में शा‍मिल हुए 6 नए चेहरे, कुल 8 म‍ंत्रियों ने ली शपथ

Updated: रविवार, 10 मई 2026 (17:05 IST)
Yogi Adityanath Cabinet Expansion : उत्‍तर प्रदेश में लंबे समय से चर्चा में चल रहा योगी मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है। कैबिनेट में 6 नए मंत्री शामिल हुए, जबकि 2 मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है। लखनऊ के लोकभवन में मंत्रियों ने शपथ ली। माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यह बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश लोधी, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, मनोज पांडे, भूपेंद्र चौधरी शामिल रहे, जबकि नरेंद्र कश्यप, जो कि वर्तमान में राज्यमंत्री हैं, का प्रमोशन कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार अजित पाल को भी राज्यमंत्री से प्रमोशन कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
 
उत्‍तर प्रदेश में लंबे समय से चर्चा में चल रहा योगी मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है। कैबिनेट में 6 नए मंत्री शामिल हुए, जबकि 2 मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है। लखनऊ के लोकभवन में मंत्रियों ने शपथ ली। माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यह बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है।
 

इन्‍हें मिली योगी कैबिनेट में जगह

शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश लोधी, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, मनोज पांडे, भूपेंद्र चौधरी शामिल रहे, जबकि नरेंद्र कश्यप, जो कि वर्तमान में राज्यमंत्री हैं, का प्रमोशन कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार अजित पाल को भी राज्यमंत्री से प्रमोशन कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
ALSO READ: Mother’s Day पर CM योगी की मिसाल, बच्चों का भविष्य संवार मांओं के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
कैलाश राजपूत को लोधी समाज का मजबूत नेता माना जाता है, जबकि सुरेंद्र दिलेर की वाल्मीकि समाज में अच्छी पकड़ बताई जाती है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा रायबरेली के विधायक मनोज पांडे के नाम की रही। कभी समाजवादी पार्टी के करीबी रहे मनोज पांडे अब भाजपा के साथ नजर आ रहे हैं। ब्राह्मण चेहरे के तौर पर भाजपा उन्हें अहम मान रही है। भाजपा ने इस बार दलित और पिछड़े वर्ग पर भी खास फोकस किया है।
 
फतेहपुर की विधायक कृष्णा पासवान को पासी समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है, वहीं हंसराज विश्वकर्मा को अति पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि के तौर पर देखा जा रहा है। भूपेंद्र चौधरी ने राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। मुरादाबाद के रहने वाले भूपेंद्र चौधरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जाट नेताओं में गिना जाता है। चौधरी इससे पहले वर्ष 2017 से 2019 तक पंचायती राज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बाद में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
ALSO READ: IGRS अप्रैल रिपोर्ट में रामपुर नंबर-1, CM योगी के विकास मॉडल को मिली बड़ी सफलता
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लोक भवन में आयोजित समारोह में 6 नए चेहरों समेत 8 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में अभी मुख्यमंत्री, 2 उपमुख्यमंत्री समेत 21 कैबिनेट मंत्री हैं। इनके साथ 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 18 राज्य मंत्री हैं। सरकार में 54 मंत्री हैं तो अधिकतम 60 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। 
ALSO READ: गांव से सीधे बाजार : योगी सरकार के सहयोग और नई तकनीक से ग्रामीण महिलाएं बन रहीं स्वावलंबी

क‍ब हुआ था योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्‍तार?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार लोकसभा चुनाव से पहले 5 मार्च 2024 को हुआ था, तब सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए पिछड़े, दलित, अगड़े के साथ ही पूरब से पश्चिम को साधते हुए 4 नए कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख