Hanuman Chalisa
✕

योगी ने की जनप्रतिनिधियों व सरकारी कर्मियों से अपील, गरीबों के साथ बांटें दीपावली की खुशियां

Updated: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (15:32 IST)
प्रमुख बिंदु
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों समेत सभी जनप्रतिनिधियों तथा सरकारी कर्मचारियों से राज्य के गरीबों एवं वंचितों के साथ दीपावली की खुशी बांटने की अपील की है।
 
मुख्यमंत्री ने बुधवार को जारी अपील में सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों, महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों, प्रखंड प्रमुखों, नगर निकायों के अध्यक्षों और पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के सदस्यों समेत 8 लाख से अधिक जनप्रतिनिधियों और लाखों सरकारी कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस दीपावली पर प्रदेश के हर गरीब और एक-एक वंचित परिवार के साथ जुड़कर दीपावली की खुशियां बांटें।

उन्होंने कहा कि अगर आप ठान लें तो प्रदेश में हर गरीब और वंचित के घर में भी दीपावली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा सकता है। सभी जनप्रतिनिधि और कर्मचारी एक-एक घर के साथ जुड़ें और उन घरों में भी दीप प्रज्वलित करें तथा दीपावली की मिठाई उन घरों में पहुंचाने पर ध्यान दें। योगी ने कहा कि दीपावली का यह पर्व पूरे प्रदेशवासियों के लिए बहुत मंगलमय हो। प्रभु श्रीराम की कृपा सब पर बनी रहे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख