Daily Horoscope
✕

हाथरस की 'गुड़िया' को न्याय मिलने की जगी उम्मीद, योगी सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (22:13 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के हाथरस में गुड़िया (काल्पनिक) के साथ हमें जघन्य अपराध के बाद जहां पूरा प्रदेश एक होकर योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर रहा है और विपक्ष योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर सवाल पर सवाल पूछ रहा है, लेकिन योगी सरकार के पास किसी भी सवालों का जवाब नहीं था। इसके चलते प्रदेश में योगी सरकार की जमकर किरकिरी हो रही थी।

विपक्ष के सवालों से घिर चुके योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कड़े दिशा निर्देश देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी हाथरस जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी ने हाथरस पहुंचकर गुड़िया (काल्पनिक) के परिजनों से मुलाकात कर उनकी सारी बातों को विस्तार से सुना और समझा था और भरोसा दिलाया था कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा और निष्पक्ष जांच होगी।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने देर शाम सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है और अब जल्द ही हाथरस मामले की जांच सीबीआई कर सकती है। बताते चलें कि पीड़ित परिजन लगातार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन पर आरोप पर आरोप लगा रहे थे और एसआईटी की जांच पर कतई भरोसा न होने की बात भी कह रहे थे और तो और उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने के लिए योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हाथरस पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी से भी मांग की थी।

इसके बाद देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा फैसला लेते हुए हाथरस कांड की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय ले लिया और मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तरप्रदेश के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी गई है कि 'मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने संपूर्ण हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं।

कुछ देर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्सनल ट्विटर अकाउंट से बयान जारी करते हुए कहा है कि 'हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश सरकार ने इस प्रकरण की विवेचना केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के माध्यम से कराने की संस्तुति कर रही है। इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख