Daily Horoscope
✕

योगी आदित्यनाथ को अपने ही विधायकों से लगने लगा है डर : अखिलेश यादव

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (21:02 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान जारी करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना भाजपा सरकार को गंवारा नहीं। उसे इसमें अपना सिंहासन डोलने का खतरा लगने लगता है।

लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मान्यताओं की तिलांजलि दी जा रही है। विपक्ष से तो क्या मुख्यमंत्रीजी को अपने विधायक से भी डर लगने लगा है? आखिर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से परहेज क्यों? इसमें विधायक कोरोना संकट के समाधान के बारे में चर्चा की जाती, जिससे सरकार को मदद मिलती।

चंद अधिकारियों के बूते इस भयंकर समस्या का सामना नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री जितने दावे करें, कोरोना संक्रमण के हालात सुधर नहीं रहे हैं।

आगरा-कानपुर-लखनऊ के बाद मेरठ में लगभग पांच दर्जन लोगों का कोरोना संक्रमित होना भयावह स्थिति की ओर इशारा करता है।

विदेशों से लोगों को जहाजों से फ्री में लाया जा रहा है जबकि भाजपा राज में हकीकत कुछ और ही दास्तां बयां कर रही है। श्रमिक दिखा रहे हैं कि टिकट लेने पर ही उन्हें रेल यात्रा की सुविधा मिली है।अब झूठ  छुपाने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख