शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 मई 2020 (10:06 IST)

मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Labour | मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बांदा (यूपी)। बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव में मुंबई से लौटे एक प्रवासी मजदूर ने घर में क्वारंटाइन के दौरान कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओंकार सिंह ने शनिवार को बताया कि 5 दिन पूर्व श्रमिक विशेष ट्रेन से मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर सुनील (19) ने घर में क्वारंटाइन के दौरान शुक्रवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे पशु बाड़े में फंदे से लटका पाया गया।
उन्होंने बताया कि युवक मुंबई की एक स्टील फैक्टरी में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फैक्टरी बंद हो जाने से वह घर लौट आया था। उसके पिता अब भी गुजरात में फंसे हैं। एसएचओ ने बताया कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मुंबई से लौटे 4 और लोग हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले