Hanuman Chalisa

नोएडा के मेले में झूले से गिरने से महिला की मौत, 2 घायल

गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (10:54 IST)
Noida: नोएडा के सेक्टर 45 स्थित सोम बाजार (Som Bazaar) में लगे सावन मेले (Sawan Fair) में झूले से उतरते वक्त गिरने से एक महिला की हुई मौत और 2 लोगों के घायल होने के मामले में मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
 
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने गुरुवार को बताया कि झूले के 2 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। झूले का मालिक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। इस हादसे में एक महिला और एक बच्चा घायल हो गया। घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है और बच्चों को हल्की चोट लगी है।
 
वर्मा ने बताया कि सेक्टर 45 स्थित सोम बाजार में मेले में एक झूले पर 2 महिलाओं समेत कुछ लोग झूला झूल रहे थे। झूले से उतरने के दौरान 2 महिलाएं व एक बच्चा लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। इस हादसे में सदरपुर की रहने वाली 60 वर्षीय ऊषा की गर्दन की हड्डी टूट गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
वर्मा के अनुसार दूसरी घायल महिला शालू के पैर में और बच्चे को हल्की चोट लगी है। दोनों महिलाएं रिश्ते में सास-बहू लगती हैं। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में झूले के मालिक और उसे चलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मृतका ऊषा के बेटे रवि ने धारा 304 तथा 325 के तहत थाना सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने झूला चला रहे 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

अगला लेख