Daily Horoscope
✕

कौन है खजांचीनाथ जिसका अखिलेश ने कराया स्कूल में एडमिशन, क्या है उसका नोटबंदी से कनेक्शन

Updated: मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (12:41 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात में रहने वाला समाजवादी पार्टी का नन्हा समर्थक व नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मा खजांचीनाथ 6 साल का हो चुका है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर साल धूमधाम से खजांचीनाथ का जन्मदिन मनाते हैं। खजांचीनाथ व उसके परिवार से किए गए वादे के तहत अखिलेश यादव ने खजांचीनाथ का कानपुर देहात के एक जाने-माने निजी विद्यालय में दाखिला भी करा दिया है।
 
किया था वादा उसे निभाया - नोटबंदी के दौरान बैंक लाइन में जन्मे खजांची नाथ के परिवार से अखिलेश यादव ने जो वादा किया था उसको निभाते हुए खजांचीनाथ का दाखिला कानपुर देहात के झींझक के रामा इंटरनेशनल स्कूल में प्लेग्रुप में कराया गया।
 
खजांचीनाथ ने स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ पढ़ाई करी और उसके चेहरे पर स्कूल जाने की खुशी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। इस दौरान खजांचीनाथ मां सर्वेशा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वजह से यह सब हो रहा है,वह उसका बहुत ख्याल रखते हैं। जो भी वादा किया था उन्होंने सारे वादे निभाए हैं।
 
कौन है खजांचीनाथ - काले धन पर रोक लगाने के लिए देश में नोटबंदी की घोषणा की गई थी जिसके बाद बैंकों के बाहर नोट बदलने को लेकर बड़े-बड़े लाइने देखने को मिल रही थी जिसके चलते कानपुर देहात में 2 दिसंबर 2016 को झींझक स्थित पीएनबी की शाखा में रुपए बदलने के लिए सरदारपुरवा जोगीडेरा निवासी गर्भवती सर्वेशा देवी कतार में खड़ी थीं।तेज धूप से बेहाल सर्वेशा देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जब तक वह अस्पताल पहुंच पाती तब तक उन्होंने बैंक की लगी लाइन में ही एक पुत्र को जन्म दिया।
 
इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और फिर सर्वेशा देवी से मिलकर बैंक लाइन में जन्मे पुत्र के हालचाल लिया था।मां सर्वेशा देवी के अनुरोध पर अखिलेश यादव ने उसका नाम खजांचीनाथ रखा था और इस दौरान उन्होंने खजांची नाथ की पूरी मदद व पढ़ाई का जिम्मा अपने हाथों में लिया था।
 
क्या बोले स्कूल निदेशक - रामा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक आकाश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को खजांचीनाथ का प्लेग्रुप में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की गई थी।जिसका बाद वह सोमवार को पहली बार स्कूल आया था।इस दौरान वह सभी बच्चों के साथ बैठकर उसने पढ़ाई भी करी थी। आकाश गुप्ता ने बताया कि खजांचीनाथ का पहला दिन था लेकिन वह सभी बच्चों के साथ बेहद घुल मिल गया है।
Edited by : Nrapendra Gutpa
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख