Daily Horoscope
✕

उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर, ODOP योजना बनी युवा उद्यमियों के लिए मजबूत आधार

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2026 (10:46 IST)
- सरकारी योजनाओं से युवा बन रहे सफल उद्यमी, इटावा के जैनुल ने खड़ा किया फैशन एवं टेक्सटाइल कारोबार
- योजना का उद्देश्य स्थानीय विशेषताओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना
- योजना के तहत मिला 10 लाख रुपए का ऋण, हर महीने कमा रहे 50 हजार
Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहा है और एक मजबूत, सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण की नींव रख रहा है। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) इसी बदलाव का मजबूत आधार बनकर उभरी है, जिसके माध्यम से प्रदेश के युवा न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को जनपद इटावा के रामगंज निवासी जैनुल आबदीन ने धरातल पर उतारा है।
 
जैनुल आबदीन को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ वित्तपोषण योजना की जानकारी मिली। इस योजना के तहत उन्होंने वर्ष 2025 में 10 लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया। यह ऋण उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से मिला, जिससे उन्होंने अपनी फैशन एवं टेक्सटाइल यूनिट की स्थापना की।
ALSO READ: योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, इजराइल से सकुशल लौटा अखिलेश
यहां मैक्सी व कुर्ती जैसे परिधानों का निर्माण ऑर्डर के अनुसार किया जाता है। आज उनको इस यूनिट से खर्चों के बाद हर महीने लगभग 50 हजार रुपए की शुद्ध आमदनी हो रही है। उन्होंने सरकारी योजना का लाभ लेकर न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया, बल्कि 4 से 6 अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया। 
 
प्रदेश में योगी सरकार युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना का उद्देश्य हर जिले की पारंपरिक और स्थानीय विशेषताओं को पहचान कर उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को आसान ऋण, प्रशिक्षण और विपणन सहायता मिल रही है, ताकि वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकें।
ALSO READ: CM योगी ने वाराणसी में किया 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ, बोले- कोई बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए...
यह योजना प्रति जिले में विशिष्ट ओडीओपी उत्पाद की इकाइयों को उद्योग, सेवा और व्यवसाय के लिए 6.25 लाख रुपए से 20 लाख रुपए तक की मार्जिन मनी सहायता प्रदान करती है, जो परियोजना की लागत पर निर्भर करती है।
ALSO READ: 'विकसित यूपी विजन' के तहत विकास का रोडमैप तैयार, शहरों में लागू होगा 'लिवेबल सिटीज मिशन'
जैनुल आबदीन जैसे युवा इस योजना के वास्तविक लाभार्थी हैं, जिन्होंने सरकारी सहायता को अवसर में बदल दिया। ओडीओपी योजना का लाभ लेकर प्रदेश के छोटे शहरों और गांवों के युवा भी उद्यमिता की ओर बढ़ रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख