Daily Horoscope
✕

नेताजी की जीत देश की सबसे बड़ी जीत होगी : अखिलेश यादव

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (09:10 IST)
इटावा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ नामांकन में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी डिम्पल यादव के साथ अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे, जहां अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच अखिलेश ने कहा कि सोमवार को नेताजी मैनपुरी में नामांकन करेंगे। उनके साथ नामांकन में हम और काफी समाजवादी कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह की जीत इस बार देश की सबसे बड़ी जीत होगी।

अखिलेश यादव ने आगे बोलते हुए कहा कि देश में चुनाव शुरू हो गए हैं, लगातार नामांकन हो रहे हैं। पहले चरण में जनता ने मन बना लिया है, जिस तरीके से बीजेपी की रैलियों में खाली कुर्सिया दिखाई दे रही हैं, इसी तरीके से पहले चरण में बीजेपी खाली होने वाली है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी का उम्मीदवार जीतने वाला नहीं है। बीजेपी पांच साल सरकार में रही है, लेकिन वह मुद्दों पर बात न करके अभी भी ध्यान भटकाने में जुटी है।

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्रीजी कह रहे हैं कि गाजियाबाद स्मार्ट सिटी बन गया है, लेकिन गाजियाबाद में कई गांव में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है, जानवरों के लिए गाजियाबाद में नदी खतम हो गई है। लोगों के पास नौकरी नहीं है किसान परेशान हैं, व्यापार खत्म हो गया है। अब लोगों को नोटबंदी वाले दिन याद आ रहे हैं जिस तरीके से बीजेपी ने कालेधन और भ्रष्टाचार की बात की थी आज सरकार अपनी उपलब्धि नहीं बता पा रही है। अब ऐसे में जनता भी उन्हें वोट नहीं देगी।

योगी आदित्यनाथ के मंदिर वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा उन्‍होंने कहा कि हम सभी समाजवादी पार्टी के लोग सभी भगवान और धर्मों को मानने वाले लोग हैं, हमे जहां भी कोई धार्मिक स्थल दिखाई देता है हम लोग प्रणाम करते हैं। चुनाव में हमारे पास मुद्दे हैं, हम सरकार से पूछना चाहते हैं? कभी एक किलो आलू ख़रीदा हो तो बताएं, सरसों पैदा करने वाले किसान परेशान हैं, किसानों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया, खाने वाले तेल को विदेशो से मंगवा रहे हैं और बात मेक इन इंडिया की हो रही है। सरकार पाकिस्तान की बात करती है, लेकिन सभी सामान चीन से मंगवाया जा रहा है।

अखिलेश यादव बोले, कौन खड़ा है मुझे नहीं पता : अखिलेश ने आजमगढ़ सीट पर बीजेपी से फाइट होने के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं पता कौन खड़ा है, लेकिन यहां बीजेपी का खाता भी नहीं खुलेगा। फिरोजाबाद में सपा और प्रसपा में टक्कर के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि कही कोई टक्कर नहीं है, आप लोग केवल वोट गिनन, गठबंधन जीत रहा है। बीजेपी से सवाल करते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा बताए कि यूपी में एक्सप्रेसवे जैसी कोई सड़क बनाई है, अगर बीजेपी वालों को एक्सप्रेसवे बुरा लग रहा है तो उस पर चलना बंद कर दें, सर्विस रोड पर चलें।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख