Hanuman Chalisa
✕

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश तैयार, 2 पाली में होगी exam

Updated: शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (09:46 IST)
UP Police constable exam : उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त तक दो पालियों में होगी। प्रथम पाली मे सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में 3 से पांच 5 शाम तक चलेगी।
 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा में विगत फरवरी माह में हुई परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने के चलते इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब पुन: परीक्षा करवाई जा रही है, जिसके चलते यूपी पुलिस ने केन्द्रों के बाहर सुरक्षा और चेकिंग को पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूर्व में सिपाही परीक्षा पेपर लीक होने के कारण लाखों की संख्या में  अभ्यर्थियों को मायूस होना पड़ा था।
<

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के उत्तर प्रदेश पूरी तरह तैयार #UPNews #HindiNews #UPPolice #cmyogiadityanath #पुलिसभर्ती #Exam #Police #ViralNews #PoliceExam #webdunia @WebduniaHindi pic.twitter.com/WVb2iQcYIo

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) August 23, 2024 >
इस बार यूपी के 67 जिलों के 1174 परीक्षा केन्द्रों पर 9 लाख 60 हजार परीक्षार्थियों की अग्नि परीक्षा है। फरवरी में पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की थी कि पेपर लीक के लिए ठोस कदम उठायें जायें, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। जिसके चलते यूपी में सिपाही परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता रखी जा रही है।

किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। हर परीक्षा केन्द्र पर एक कंट्रोल रूम बना है जो जिले के मुख्य कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा गया है। इस कंट्रोल रूम में अपर जिलाधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर सभी केन्द्रों पर थ्री लेयर सुरक्षा, पहले पुलिस फिर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अंत मे खुफिया विभाग (एल आई यू) अभ्यर्थियों की जाच करके परीक्षा सेंटर में प्रवेश दे रहे है।
 
 
 
 
परीक्षार्थियों की लंबी कतारें सुबह से सेंटर पर दिखाई देने लगी क्योंकि आठ बजे तक उनको सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य था, ताकि उनकी सघन चेंकिग हो सके। सिपाही भर्ती परीक्षा दो पालियों में हे, पहली पाली मे 10 बजे प्रात: परीक्षा शुरू होगी।
 
परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर से चैक की जा रही है कि किसी ने डिवाइस शरीर के अंदर तो नही छुपा रखी है। जूते-मौजे उतारकर, हाथ में मौली या राखी, गले में पड़े धागे भी उतार परीक्षा केन्द्र के अंदर भेजे जा रहे है अभ्यर्थी। पर्स-पैसे सब बाहर छोड़ने पड़ रहें है, ऐसे में बाहर से आने वाले परीक्षार्थी परेशान है कि वह पैसों को बाहर कैसे छोड़े।
 
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर गुरुवार में अफवाह फैलाई गई थी कि जिला मुख्यालय द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले कुछ संदिग्ध लोगो को हिरासत में लिया गया। जिसमें गोरखपुर के बांसगांव की महिला आरक्षी समेत चार लोग हिरासत में है। इन लोगों के पास से मोबाइल में पांच अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिले। जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है। वही समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री यासर शाह के एक्स एकाउंट से भी भर्ती परीक्षा लीक होने की बात लिखी गई है, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख