biodatamaker

पंचायत चुनाव में बूथ कैप्चरिंग, उपद्रवियों ने मतपत्रों को आग लगाई

Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (22:54 IST)
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पोलिंग पार्टी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए उपद्रवियों ने पोलिंग बूथ पर कब्जा कर मतपेटियों को लूट लिया। इतना ही नहीं लूट के बाद मतपत्र पेटी को तोड़कर मतपत्रों को आग के हवाले कर दिया।
 
उपद्रवियों के तांडव के आगे पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी बूथ से जान बचाकर भाग खड़े हुए। दीवार कूदकर पोलिंग बूथ लूटने और उपद्रव की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
 
ये तस्वीरे बुलंदशहर थाना नरसेना के फरीद बांगर गांव की है। जहां अंतिम चरण के त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में जमकर उपद्रव हुआ।
 
उपद्रवियों ने पोलिंग बूथ को लूटते हुए मतपत्रों को जमीन पर बिखेर दिया। उन्होंने मतपत्रों को फाड़ने के साथ आग भी लगाने की कोशिश की। फरीद बांगर गांव में आक्रोशित ग्रामीण पोलिंग बूथ पर जबरन कब्ज़ा करके मतपेटियों को लूटकर और मतदान की सामग्री को फाड़कर फेंकते नजर आ रहे हैं। 
 
बेखौफ उपद्रवियों ने बूथ पर जमकर उत्पात मचाया और मतपेटी लूटी और उसके बाद दीवार लांघकर खेतों की तरफ भाग खड़े हुए। लूटपाट करने वालों में एक शख्स चुनाव चिन्ह वाली टीशर्ट पहने हुए भी नजर आ रहा है। 
 
 
मतपत्रों को लूटने आए दबंग पहले जबरन मतदाता कक्ष में घुसे और अपनी मनमानी करके बूथ कक्ष का जंगला तोड़कर फरार हो गए।
 
माना जा रहा है कि मतदान केंद्र पर फ़र्ज़ी मतदान की शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने शिकायत पर अमल नहीं किया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इस वारदात अंजाम दे दिया। हालांकि बूथ कैप्चरिंग की खबरों के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे मगर तब तक उपद्रवी बूथ कैप्चरिंग करके फरार हो चुके थे।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

महंगाई ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 453 अंक टूटा; अगले हफ्ते इन सेक्टर्स पर नजर

इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब

चुनाव से पहले UP में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

अगला लेख