ramcharitmanas

NSG व CISF की तर्ज पर अब उत्तरप्रदेश में होगा UPSSF का गठन

Updated: शनिवार, 27 जून 2020 (10:06 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में जल्द ही एनएसजी व सीआईएसएफ की तर्ज पर उत्तरप्रदेश में यूपीएसएसएफ का गठन होने जा रहा है जिसको लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने सहमति भी दे दी है और शीघ्र ही रूपरेखा तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
 
बताते चलें कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक करते हुए 'उत्तरप्रदेश विशेष सुरक्षा बल' (Uttar Pradesh Special Security Force : UPSSF) के गठन का निर्णय लिया है और इसी के क्रम में उन्होंने राज्य में 'उत्तरप्रदेश विशेष सुरक्षा बल' के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुसार मेट्रो रेल, एयरपोर्ट, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों आदि के साथ-साथ जनपदीय न्यायालयों की सुरक्षा हेतु विशेष प्रशिक्षित बल की जरूरत होती है। इसके दृष्टिगत एक स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के गठन की आवश्यकता है, जो प्रोफेशनल ढंग से सुरक्षा कार्यों को संपादित करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश विशेष सुरक्षा बल को स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाए। उन्हें आधुनिक सुरक्षा प्रणाली और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी प्रदान की जाए।

यह बल उत्तरप्रदेश में मेट्रो रेल, एयरपोर्ट, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, ऐतिहासिक, धार्मिक व तीर्थस्थलों एवं अन्य संस्थानों, जनपदीय न्यायालयों आदि की सुरक्षा हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख