sawan somwar

जुमे की नमाज से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट, धार्मिक गुरुओं ने की शांति की अपील

Updated: गुरुवार, 16 जून 2022 (10:38 IST)
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश में आगामी 17 जून शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर यूपी के शहर-शहर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। यूपी के संवेदनशील जिलों में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, फैजाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर और बुलंदशहर को शामिल किया गया हैं।
 
10 जून को जुमे की नमाज के बाद यूपी के कई शहरों में प्रदर्शन और बवाल हुआ था। यह विरोध पैंगबर साहब पर बीजेपी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी के आक्रोश में हुआ। मुस्लिम समुदाय की मांग है कि नुपुर शर्मा को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जायें। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने नुपुर के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे पार्टी से निलंबित कर दिया है।
 
विगत शुक्रवार को भी इन सभी जिलों पुलिस-प्रशासन सतर्क था और हिंसा-बवाल न हो उसके लिए फ्लैग मार्च, शांति बैठक और ड्रोन से निगरानी की जा रही थी, लेकिन कुछ अमन चैन के दुश्मनों ने दिल्ली सहारनपुर, मुरादाबाद, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, लखनऊ में विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर तोड़फोड़ और हंगामा बरपा दिया।
 
उच्चाधिकारी अति संवेदनशील शहरों में खुद सड़कों पर उतर कर फ्लैग मार्च के साथ मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदार लोगों से बातचीत कर रहें है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। वही अमन-शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए धार्मिक इंस्टीट्यूटशन लोगों से अपील कर रहे है कि जुमे नमाज पढ़ने के बाद अपने घर जायें।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

अयोध्या में सावन झूला मेले का आगाज, रामनगरी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे, 28 अगस्त तक सजेगी झूलन विहार की छटा

​यूपी के अंबेडकर नगर में IPS आशुतोष मिश्र की मां की हत्या, जेवरात लूटे, हाथ पर मिला इंजेक्शन का निशान

अगला लेख