sundarkand
✕

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 : आगंतुक चखेंगे 'यूपी का स्वाद'

Updated: बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (20:42 IST)
  • योगी सरकार की पहल पर क्राफ्ट और कल्चर के साथ ही कुजीन का भी संगम बनेगा यूपीआईटीएस-2025
UP International Trade Show 2025: योगी सरकार की पहल पर आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 इस बार आगंतुकों को केवल प्रदेश के शिल्प और संस्कृति से ही नहीं, बल्कि खानपान की विविधता से भी रूबरू कराएगा। "स्वाद उत्तर प्रदेश" थीम के तहत आगंतुक गेट नंबर 3 से लेकर हॉल नंबर 7 तक प्रदेश के हर कोने के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

यहां 25 आकर्षक फूड स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहां देसी और विदेशी खरीदारों को यूपी के खानपान की समृद्ध परंपरा का अनुभव मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 को आयोजन का शुभारंभ करेंगे। 
 
इन्फ्रास्ट्रक्चर और तैयारियां : इस महाआयोजन में आने वाले बायर्स यूपी के स्वाद को भी चख सकेंगे। इसकी वृहद तैयारियां की जा रही हैं। फूड एंड बेवरेज सेक्शन के लिए खास तौर पर 3x3 मीटर आकार के 25 ऑक्टोनॉम स्टॉल्स बनाए जा रहे हैं। इन्हें 75 मीटर x 6 मीटर के विशाल हैंगर के भीतर प्लेटफॉर्म पर सजाया जाएगा। स्टॉल्स को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति (100 किलोवॉट लोड) सुनिश्चित की जाएगी ताकि प्रस्तुति और सेवा में किसी तरह की कमी न रहे।
 
व्यंजनों के जरिए होगी ब्रांडिंग : ट्रेड शो का यह सेक्शन केवल खानपान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह यूपी के फूड ब्रांड्स और एमएसएमई उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। “स्वाद यूपी का” सेक्शन में पेश किए जा रहे व्यंजन यूपी के हर जिले की पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करेंगे। यूपीआईटीएस-2025 में आने वाले विदेशी खरीदारों के लिए यह सेक्शन किसी फूड फेस्टिवल से कम नहीं होगा। यहां वे एक ही जगह पर पूरे प्रदेश के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। योगी सरकार का यह प्रयास न केवल गैस्ट्रोनॉमी टूरिज्म को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य के छोटे कारोबारियों को भी बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगा।
 
प्रदेश की रसोई का रंग : यूपी के हर क्षेत्र का स्वाद इस शो में खास आकर्षण रहेगा—
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख