dharma sangrah
✕

UP: 2 भाइयों का विवाद सुलझाने गए दरोगा को मारी गोली, मौत, CM योगी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश, परिवार को 50 लाख की सहायता

Updated: गुरुवार, 25 मार्च 2021 (01:32 IST)
आगरा। उत्तरप्रदेश के थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात भाइयों के बीच हो रहे विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमले में दरोगा प्रशांत की मृत्यु की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस को कड़े निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। आगरा में पुलिस पर हुए हमले के दौरान हमले में दरोगा प्रशांत की मृत्यु की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा है कि जनपद आगरा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सब इंस्पेक्टर प्रशांत यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं और दुःख की इस घड़ी में सरकार द्वारा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटनास्थल पर पहुंचे आगरा एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पत्रकारों को बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से शहीद दारोगा प्रशांत यादव के आश्रित स्वजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी सेवा में लिया जाएगा और मृतक दारोगा को शहीद का दर्जा देते हुए उसके पैतृक गांव की सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा।
<

मुख्यमंत्री जी ने शहीद सब इंस्पेक्टर श्री प्रशान्त यादव जी के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने व उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने एवं जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 24, 2021 >गौरतलब है कि बुधवार की देर रात आगरा के थाना खंदौली पुलिस को गांव नहर्रा में विश्वनाथ की अपने भाई शिवनाथ से आलू के बंटवारे को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। दारोगा प्रशांत, सिपाही चंद्रसेन व एक अन्य सिपाही के साथ गांव पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान विश्वनाथ गांववालों को भी तमंचे से धमका रहा था। दरोगा प्रशांत ने विश्वनाथ को रोकने का प्रयास किया, लेकिन विश्वनाथ ने दरोगा प्रशांत की एक भी बात में सुनी और सीधे दरोगा प्रशांत के पर गोली चला दी।

गोली लगते ही दरोगा प्रशांत जमीन पर गिर पड़े और ये देख जब सिपाही विश्वनाथ को पकड़ने के लिए बढ़े तो विश्वनाथ ने सिपाहियों पर भी गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गया और लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े दरोगा प्रशांत को तत्काल खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

डॉक्टरों ने दरोगा प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। दरोगा प्रशांत की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर एडीजी राजीव कृष्ण व एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख