kalsarpa dosh calculator
✕

आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Updated: मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (23:49 IST)
लखनऊ। एमपी-एमएलए अदालत ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्‍य संजयसिंह के खिलाफ अभद्र भाषा के उपयोग के मामले में गैर ज़मानती वारंट जारी किया है। न्यायाधीश पीके राय ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 17 फरवरी तय की है।
 
उल्‍लेखनीय है कि सांसद संजय सिंह ने 12 अगस्त 2020 को लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया था कि राज्य सरकार एक विशेष जाति का पक्ष ले रही है। उसके बाद उनके खिलाफ हजरतगंज थाने पर भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
 
विवेचना के बाद पुलिस ने सात सितंबर 2020 को सांसद के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल कर दिया और अभियोजन की स्‍वीकृति भी प्राप्‍त कर ली। इसके बाद एमपी/एमएलए अदालत ने 4 दिसंबर, 2020 को आरोप पत्र पर संज्ञान लेकर सांसद संजय सिंह को सम्‍मन जारी कर दिया जिसको उन्‍होंने उच्‍च न्‍यायालय में चुनौती दी थी।
 
सिंह के वकील ने मंगलवार को एमपी-एमएलए अदालत से अपनी व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने का अनुरोध किया, लेकिन सरकारी वकील के तर्कों के बाद न्यायाधीश ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि उन्हें आज तक जमानत नहीं मिली है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख