dharma sangrah

CM योगी आदित्यनाथ की चेतावनी- बेटियों को छेड़ने वाले दूसरे चौराहे तक पहुंचने से पहले होंगे ढेर

Updated: शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (20:15 IST)
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर में 387.59 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा पर भी बात की।
 
योगी ने कहा कि अब कोई भी समाज विरोध तत्व अपराध करने की हिम्मत नहीं कर रहा है। अगर किसी ने किसी चौराहे पर शरारत या छेड़छाड़ की तो भागने से पहले अगले ही चौराहे पर पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी।

अपराधियों को सुधरने की चेतावनी देते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई अपराधी एक चौराहे पर शरारत करता है तो अगले चौराहे में पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी।
 
कानपुर को विकास योजनाओं की सौगात देने आए योगी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी का उपयोग करके आम नागरिक के जीवन को सहज और सरल बना सकते हैं। हमारे शहर सुरक्षित हों इसके लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को इससे जोड़ने की योजना है। 18 शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था को आईसीसीसी से जोड़ा जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि चौराहों पर अपराधियों की गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरा ट्रैक करेगा। यदि किसी अपराधी ने एक चौराहे पर कोई शरारत की तो दूसरे चौराहे पर पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी। कोई भी सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास नहीं कर पाएगा।
Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

रूफटॉप सोलर ऊर्जा : देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

छात्रों को दया नहीं, पीएम मोदी की माफी चाहिए... पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

अगला लेख