suvichar

रक्षाबंधन पर यूपी के CM का तोहफा, 48 घंटे तक महिलाएं कर सकेंगी फ्री में यात्रा

Updated: शनिवार, 6 अगस्त 2022 (16:33 IST)
लखनऊ। रक्षाबंधन के समय उत्तरप्रदेश में महिलाओं को तोहफा दिया है। इस त्योहार पर महिलाओं को एक से दूसरी जगह जाने में परेशानी नहीं होगी। रक्षाबंधन के पवन अवसर पर यूपी में महिलाएं फ्री में बसों में यात्रा कर सकेंगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को राखी का तोहफा देते हुए इसकी घोषणा की है।
 
रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाएं राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 48 घंटे तक फ्री में यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी देते कहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'रक्षाबंधन' के पावन अवसर पर यूपीएसआरटीसी की बसों में प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क आवागमन की सुविधा की घोषणा की है।
 
आजादी के 'अमृत महोत्सव' के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। यह सेवा 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक मिलेगी। इस दौरान माताओं व बहनों द्वारा निःशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए यूपी सरकार 250 अतिरिक्त बसें चलाएगी।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अगला लेख