dharma sangrah
✕

UP : वाहनों पर 'जातिसूचक' शब्द लिखना पड़ेगा महंगा, कटेगा भारी चालान

Updated: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (07:37 IST)
लखनऊ। वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ उत्तरप्रदेश पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। लखनऊ के नाका कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे ही एक वाहन के स्वामी का चालान मोटर व्हीकल एक्ट 177 के तहत रविवार को काटा है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के परिवहन विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर जातिसूचक शब्द लिखकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद सभी जिलों में पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही शुरू कर दी।
 
उन्होने बताया कि कानपुर का नम्बर लिखी एक नम्बर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखा होने पर वाहन स्वामी पर 500 रुपए का जुर्माना ठोका गया। उन्होने कहा कि जातिसूचक शब्द लिखी गाड़ियों की धरपकड़ अब तेज की जाएगी।
 
दरअसल, महाराष्ट्र के एक शिक्षक हर्षल प्रभु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खत लिखकर उत्तरप्रदेश में जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों को सामाजिक ताना बाना बिगड़ने का खतरा बताया था। 
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी थी। इसके बाद अपर परिवहन आयुक्त ने जाति लिखे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने और उन्हें जब्त करने का अभियान चलाने का आदेश दिया है। सिर्फ लखनऊ में दो पहिया और चार पहिया समेत कुल 25 लाख वाहन हैं। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख