Hanuman Chalisa

UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव : BJP की बंपर जीत, कई जिलों में जमकर बवाल, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

अवनीश कुमार
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (18:43 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान प्रदेश के कई जिलों में जमकर बवाल हुआ। मतदान के दौरान कानपुर, इटावा, कानपुर देहात, उन्नाव बाराबंकी, रायबरेली, सुलतानपुर, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, समेत अन्य कई जिलों में जमकर बवाल हुआ।

सड़कों पर साफ तौर पर सत्ता में बैठी बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर उपद्रव करते दिख रहे थे। हालात किस कदर बिगड़ गए थे कि कई जिलों में पुलिस कार्यकर्ताओं के सामने नतमस्तक नजर आ रही थी, वहीं इटावा में इटावा में नकाबपोश ने एसपी को थप्पड़ जड़ दिया, जबकि प्रतापगढ़ में सपा समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। लखीमपुर खीरी में भी बीडीसी मतदाता के वोट को लेकर पुलिस और भाजपा समर्थक भिड़ गए और इन जगहों पर तैनात पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही।

हालात यहीं नहीं रुके, कवरेज के दौरान उन्नाव में एक पत्रकार को अधिकारियों के साथ मिलकर कुछ कथित लोगो ने मारपीट कर दी। कई जगहों पर बीडीसी प्रत्याशियों को जबरन उठा लिया गया है। पुलिस के सामने भी ये सारी घटनाएं होती रहीं, लेकिन वह खामोश रही। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिहिंत करके कार्रवाई की जाएगी। 
बीजेपी को मिली बम्पर जीत : भाजपा को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बम्पर जीत मिली है। शहर की पार्टी मानी जाने वाली भाजपा ने अब गांवों में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है। भाजपा ने 476 ब्लॉक के लिए आज सम्पन्न मतदान मे जोरदार प्रदर्शन किया है। पश्चिमी से लेकर पूर्वी तथा मध्य उत्तरप्रदेश के साथ बृज क्षेत्र और बुंदेलखंड में भी भाजपा ने ब्लॉक क प्रमुख चुनाव में अपना परचम लहरा दिया।

भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के कुल 825 पद में से निर्विरोध निर्वाचित 349 में 334 पद पर पहले ही कब्जा किया है और आज मतदान के बाद भी बाजी अपने हाथ में कर ली है। खबर लिखे जाने तक ब्लॉक प्रमुख पद पर सर्वाधिक प्रत्याशी भाजपा के जीतकर आए हैं।

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

फिर भड़केगी महायुद्ध की आग? ट्रंप का बड़ा एलान- ईरान के साथ समझौता खत्म, रातभर बरसे बम

ट्रंप की एक चेतावनी और भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1,600 से ज्यादा अंक टूटा, रॉकेट बनी कच्चे तेल की कीमतें

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय होने से भारी आफत, समंदर में बदला नवसारी शहर

दतिया उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के सामने जातीय समीकरण साधना बड़ी चुनौती, गेमचेंजर साबित होंगे OBC वोटर्स

दिल्‍ली में आज से 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' का आगाज, CM हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में होगा कार्यक्रम, पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप

अगला लेख