Daily Horoscope
✕

90% आग से झुलस चुकी रेप पीड़िता को उन्नाव से दिल्ली ले जाने की तैयारी

Updated: गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (17:40 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पीड़िता की हालत बेहद नाजुक होने की स्थिति में अब पीड़िता को जल्द से जल्द दिल्ली ले जाने की तैयारी सरकार कर रही है और डॉक्टरों से बातचीत के बाद शाम 6:30 बजे तक डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में 90% आग से झुलस चुकी रेप पीड़िता को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली ले जाया जाएगा।
 
मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव में आग के हवाले की गई दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़िता को एअरलिफ्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पीड़िता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा है और लखनऊ पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए गए।
 
लखनऊ के सिविल अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर की ड्यूटी लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार आज शाम 6:30 बजे तक पीड़िता को एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़ी निर्देश के बाद पीड़िता के इलाज का सारा खर्चा सरकार की तरफ से उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए हैं इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

अगला लेख