biodatamaker

मालगाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Updated: गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (15:27 IST)
फिरोजाबाद (उत्‍तरप्रदेश)। फिरोजाबाद जिले में टुंडला-आगरा रेल खंड पर एत्मादपुर-टुंडला स्टेशन के बीच गुरुवार तड़के खुर्जा से धामपुर जा रही एक मालगाड़ी के इंजन के चालक कैबिन पर 3 अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाईं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
ALSO READ: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का जवान शहीद
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि खुर्जा से भाऊपुर जा रही मालगाड़ी नए फ्रेट कॉरिडोर से गुजर रही थी। उसी दौरान सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर पोल संख्या 733 के पास नकाबपोश 3 बदमाशों ने मालगाड़ी के ड्राइवर कैबिन पर गोलियां चलाईं।
 
उन्‍होंने बताया कि मालगाड़ी चालक मानसिंह मीणा ने तत्काल ब्रेक लगाए और कंट्रोल रूम को सूचना दी जिसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुमार ने बताया कि रेलवे पुलिस ने आरपीएफ के साथ मिलकर इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख