ramcharitmanas
✕

उद्धव में बाल ठाकरे जैसा दमखम नहीं, 50 विधायक टूटना बड़ी बात : नाईक

Updated: बुधवार, 6 जुलाई 2022 (20:39 IST)
अयोध्या। दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व महाराष्ट्र भाजपा के कद्दावर नेता राम नाईक ने महाराष्ट्र में मचे राजनीतिक घमासान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को विधान के अनुसार काम करने की आदत नहीं है। स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे के पीछे जो कार्यकर्ताओं की शक्ति थी वह उद्धव ठाकरे के पास नहीं है।
 
नाईक ने कहा कि शिवसेना से 50 विधायक निकल जाना बड़ी बात है। अगर लड़ना है तो लड़ने की दृष्टि से लड़ना चाहिए। नाईक ने कहा कि शिवसेना अब संगठन के पदाधिकारियों से एफिडेविट लेने की सोच रही है कि वे उनके साथ पार्टी में हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि जो इतने साल से आपके संगठन में है, उनसे आप एफिडेविट ले रहे हो इससे यह साफ दिखाई दे रहा है कि जनतंत्र चलाने के लिए जो मानसिकता होनी चाहिए दुर्भाग्यवश उद्धव ठाकरे में वो मानसिकता नहीं है। 
 
आठवां अजूबा राम मंदिर : राम मंदिर मामले पर राम नाईक ने कहा कि दुनिया में सात अजूबे हैं, उसमें भारत का एक ताजमहल भी है और अब 8वां अजूबा अयोध्या का राम मंदिर होगा। उन्होंने कहा है कि यूपी के विकास में अखिलेश के 70% अंक हैं, वहीं योगी सरकार इससे ज्यादा हासिल कर रही है। यूपी में परिवर्तन हो रहा है। इसका प्रमाण हाल के उपचुनाव में मिला है।
 
इस मौके पर उन्होंने योगी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने यूपी के विकास में अहम भूमिका निभाई है। कभी यूपी औद्योगिक विकास में देश में 14वें स्थान पर था, अब यूपी दूसरे नंबर पर पहुंच चुका है। इसका श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ को जाता है। 
 
उन्होंने कहा कि यूपी से दुनिया के सिर्फ तीन देश बड़े हैं। इनमें अमेरिका, चाइना और इंडोनेशिया शामिल हैं। बाकी सभी देश यूपी से छोटे हैं। वह बोले कि यूपी में विकास योजनाओं और प्रगति की जो बुनियाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल ने रखी है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है कि मेरे कार्यकाल में ही अखिलेश यादव भी मुख्यमंत्री थे और उसके 1 वर्ष बाद योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। दोनों की तुलना की जाए तो योगी को ज्यादा अंक मिलेंगे। 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख