ganesh chaturthi

UP : ATS की गिरफ्त में 2 रोहिंग्या, अवैध रूप से बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुसे

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (22:00 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रहने वाले म्यांमा के 2 रोहिंग्याओं को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। एटीएस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
एटीएस प्रवक्ता ने बताया कि एटीएस की टीम ने सोमवार को गाजियाबाद से नूर आलम उर्फ रफीक और आमिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। एटीएस के बयान के अनुसार नूर आलम और आमिर हुसैन मूल रूप से म्यांमार के रखाईन प्रांत के रहने वाले हैं जिनमें नूर आलम ने मेरठ जिले के दरबार लबर खास और आमिर हुसैन ने दिल्ली के खजूरी खास इलाके के गली नंबर 6, श्रीराम कॉलोनी में अपना ठिकाना बनाया था।

ALSO READ: Monsoon Update : 15 जून तक इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून
 
एटीएस टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद नूर आलम के कब्जे से 65,860 रुपए, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक यूएनएचसीआर कार्ड तथा आमिर हुसैन के कब्जे से एक यूएनएचसीआर कार्ड और 4,800 रुपए भारतीय मुद्रा बरामद की गई है।

ALSO READ: Corona Vaccine के दाम तय, प्राइवेट अस्पतालों में इतनी कीमत में लगेगा टीका
 
एटीएस के अनुसार हुसैन अवैध रूप से बांग्लादेश के रास्‍ते भारत में आया था। नूर आलम ने उसे भरोसा दिया था कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे वह उसके भारतीय प्रपत्र बनवा देगा। एटीएस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत कर पुलिस रिमांड में भेजने का अनुरोध किया जाएगा ताकि भारत में इनके अन्‍य सहयोगियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।
 
एटीएस के मुताबिक जनवरी में अजीजुल्लाह नामक एक रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया था और एटीएस को उसके बहनोई नूर आलम उर्फ रफीक की तलाश थी। एटीएस के अनुसार नूर आलम ही मास्‍टर माइंड है, जो रोहिंग्याओं को भारत लाने में सूत्रधार रहा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख