Hanuman Chalisa

ट्रक बिजली के खंभे से टकराया, करंट लगने से चालक की मौत

Updated: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (12:48 IST)
नोएडा (यूपी)। नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा जाने व करंट लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 91 पर एक ट्रक के सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा जाने से बिजली का तार टूटकर ट्रक पर गिर गया और ट्रक में करंट आ गया।
 
उन्होंने बताया कि करंट लगने से ट्रक का चालक अनमोल बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिजली का तार गिरने से ट्रक के टायर में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीन दिन से बिजली का खंभा टूट कर झुका हुआ था,जिससे तार नीचे लटक रहे थे। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: छात्र आंदोलन के बीच पीएम मोदी की पोस्ट, पेपर लीक पर फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

प्रीति जिंटा का छात्रों को समर्थन, सता रहा है CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर

CJP प्रदर्शन के कारण आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की सूची

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

अगला लेख