dharma sangrah
✕

यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने मारी कई वाहनों को टक्कर, 5 की मौत

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (08:57 IST)
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के कारण वहां से निकल रहे वाहनों से ट्रेन की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई।
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि सुबह चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन जब मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के आगे पहुंची तभी क्रॉसिंग पर उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रेन पटरी से उतर गई।
 
उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ट्रेन ने दो ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है। अभी कुछ और शवों के मिलने की आशंका है।
 
बाजपेई ने बताया कि घटना कैसे हुई और रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने का सिग्नल मिला था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
 
समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे की अप एवं डाउन लाइन पर यातायात बाधित है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख