सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या से आई बड़ी खबर, खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष
- Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दामों में जारी है उठापटक, राजस्थान में पेट्रोल पंपों की 2 दिनी हड़ताल
- भारत में गेहूं की बुआई से पहले महंगी हुई रूसी खाद
- Weather Updates: MP, UP और बिहार में हुई जोरदार बारिश, हीटवेव से जूझ रहे कश्मीर में भी हुई वर्षा
- छत्तीसगढ़ के चुनावी घमासान को कितना प्रभावित करेगा अडाणी समूह के खदान का मुद्दा
आजम खां की बढ़ीं मुश्किलें, कर चोरी मामले में 30 से अधिक ठिकानों पर आयकर छापे
Azam Khan: आयकर विभाग (Income Tax) ने समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आजम खां के खिलाफ कर चोरी के आरोपों की जांच के सिलसिले में बुधवार सुबह उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में 30 से अधिक परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम उत्तरप्रदेश के रामपुर, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में कुछ परिसरों की तलाशी ले रही है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की जांच आजम और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित कुछ न्यासों से संबंधित है।
Edited by: Ravindra Gupta
