biodatamaker

स्वदेशी को पूरी तरह अपनाए बिना भारत कभी भी आत्मनिर्भर नहीं हो सकता : स्वामी रामदेव

Updated: गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (16:02 IST)
मथुरा। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा है कि यदि हमें देश को वास्तव में आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें स्वदेशी को पूरी तरह से अपनाना होगा और तभी भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेगा। रामदेव यहां बुधवार शाम महावन स्थित कार्ष्णि उदासीन आश्रम में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू का रामचरित मानस पाठ सुनने आए थे।
 
इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि विदेशी कंपनियों ने अभी तक भारत को जी भरकर लूटा है और अगर हमें देश को वास्तव में आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें स्वदेशी को पूरी तरह से अपनाना होगा और तभी भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेगा।
 
इस मौके पर योग गुरु ने एक बार फिर हाथी की सवारी की, लेकिन अंतर इतना था कि उन्होंने इस बार अपना हर कदम बहुत सावधानी से उठाया। उन्होंने न केवल हाथी की सवारी का भरपूर आनंद लिया बल्कि वे दोनों ओर पैर फैलाकर बैठे और अनुलोम-विलोम, प्राणायाम भी किया। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को जब वे महावन आए थे तब हाथी पर बैठकर योगासन करते समय गिर पड़े थे। (भाषा)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

दतिया में हार के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी भंग होना क्या नरोत्तम मिश्रा की दतिया राजनीति के अंत का संकेत?

यूसुफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसदों ने क्यों बनाई NDA से दूरी! क्या 'खेला' हो गया?

नितिन गडकरी पर AI-डीपफेक पोस्ट को लेकर हाई कोर्ट सख्त, X, Meta और Google को दिए यह निर्देश

दतिया भाजपा पर एक्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा से आशुतोष तिवारी की मुलाकात, बोले नरोत्तम, सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा भ्रम

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त को, OJAS पोर्टल पर मिलेंगे कॉल लेटर

अगला लेख