Hanuman Chalisa

यूपी के औरैया में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Updated: मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (17:13 IST)
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और आनन-फानन में संदिग्ध मरीज के नमूने आगे की जांच के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ भेज दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता की दृष्टि से आसपास के क्षेत्रों जांच के निर्देश दिए हैं।
 
औरैया की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एक संदिग्ध रोगी महिला बिधूना तहसील में रहती है। पिछले एक सप्ताह से बुखार और अन्य चेचक जैसे लक्षणों से पीड़ित थी। उसका कोई यात्रा इतिहास भी नहीं है। लेकिन मंकीपॉक्स के कुछ लक्षणों की जानकारी होने के बाद महिला का सैंपल लखनऊ भेजा गया है।
 
अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मंकीपॉक्स के संभावित मामले के लक्षणों को देखते हुए इन नमूनों को जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। महिला को एहतियात के निर्देश के साथ घर भेज दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि महिला एक निजी चिकित्सक से इलाज करा रही थी और जब उसे आराम नहीं मिला, तो वह रविवार को बाईपास रोड पर एक पूर्व चिकित्सा अधिकारी से दवा लेने गई थी। पूर्व चिकित्सा अधिकारी ने महिला के शरीर पर छोटे-छोटे धब्बे देखे। महिला ने हाथ और तलवों में तेज दर्द की भी शिकायत की।
 
चिकित्सा अधिकारी ने महिला को मंकीपॉक्स होने का संदेह बताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को फोन पर सूचित किया। पूर्व चिकित्सा अधिकारी ने महिला को बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इसकी सूचना भी दी गई।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

नेपाल आपदा के बाद भारत ने हिमालय पर निगरानी बढ़ाई

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

अगला लेख