ramcharitmanas
✕

आगरा: सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

Updated: बुधवार, 24 मार्च 2021 (22:44 IST)
आगरा (यूपी)। आगरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। थाना खंदौली बॉर्डर के गांव नेहर्रा में आलू के खेत में 2 भाइयों का आपसी विवाद हो गया। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर प्रशांत यादव खेत पर पहुंचे, जहां उन पर दबंग विश्वनाथ ने गोलियां चला दीं। गोली सब इंस्पेक्टर की गर्दन में जा लगी और उनकी मौत हो गई।
 
थाना खंदौली के नेहर्रा गांव में 2 भाई शिवनाथ और विश्वनाथ आलू निकालने के लिए गए थे। आलू निकालते समय दोनों का झगड़ा हो गया। शिवनाथ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सब इंस्पेक्टर प्रशांत यादव और एक कांस्टेबल पहुंचे। पुलिस को देखकर विश्वनाथ ने अवैध हथियार से गोली चला दी, जो इंस्पेक्टर प्रशांत की गर्दन में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ALSO READ: यूपी में निर्दोष काट रहे हैं सजा, ये कैसा कानून है?
घटना की जानकारी मिलते ही आगरा के आईजी, डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले में नाकाबंदी करके कॉम्बिंग शुरू कर दी है। शहीद इंस्पेक्टर प्रशांत तहसील खुर्जा जिला बुलंदशहर के रहने वाले हैं। जैसे ही प्रशांत के शहादत की खबर उनके गांव में पहुंची तो गांव और परिवार में मातम छा गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहीद सब इंस्पेक्टर को पुलिस विभाग और शासन स्तर पर आर्थिक मदद की जाएगी।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख