dharma sangrah
✕

हत्यारे का अजीबोगरीब जवाब, भगवान की इच्छा थी इसलिए साधुओं को मार दिया

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (14:42 IST)
बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में चिमटे को लेकर शुरू हुआ विवाद संतों की हत्या के बाद जाकर समाप्त हुआ जिसके बाद बुलंदशहर में लोगों में बेहद रोष है। लेकिन वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्या के कारणों को जानने का प्रयास किया तो उसने अजीबोगरीब जवाब देते हुए कहा कि भगवान की इच्छा थी इसलिए उसने साधुओं को मार दिया।
ALSO READ: खौफनाक, यूपी के बुलंदशहर में भी 2 साधुओं की हत्या
उसने यह भी बताया कि उसने तलवार से गर्दन नहीं काटी। साधु का एक डंडा पड़ा था, उसी डंडे से सिर में वार करके हत्या की है। घटना की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं और उनके निर्देश पर मौके पर जिलाधिकारी के साथ समस्त उच्च अधिकारी मौजूद हैं।
 
मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पगोना निवासी मुरारी उर्फ राजू पुत्र देवीसहाय एक संत का चिमटा उठाकर ले गया था। साधुओं ने उसके घर जाकर नाराजगी जताई थी और साधुओं की इस बात से नाराज हो मुरारी उर्फ राजू घर से चला गया लेकिन देर रात नशे की हालत में मुरारी ने दोनों साधुओं गरीबदास उर्फ जगन दास व शेरसिंह उर्फ सेवादास की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
ALSO READ: पुराणों में साधु की हत्या का यह दोष बताया गया है, जानिए
घटना की जानकारी सुबह श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर जाने पर लगी। इसी बीच गांव के ही लोगों ने आरोपित मुरारी को जंगल से भागते हुए पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपित अभी नशे में हैं और नशा उतरने के बाद ही ठीक से पूछताछ की जाएगी।
 
लेकिन इस दौरान उसने पूछताछ में बताया कि भगवान की इच्छा थी इसलिए उसने साधुओं को मार दिया, तो वहीं घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पगौना, जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम, एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तृत आख्या देने व दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख