biodatamaker
✕

हाथरस मामले को लेकर सपा का प्रदर्शन, लाठीचार्ज कर पुलिस ने लिया हिरासत में

Updated: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (16:07 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज हाथरस व बलरामपुर कांड को लेकर समाजवादी पार्टी ने गांधी जयंती के मौके पर लखनऊ में पैदल मार्च निकला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें हिरासत में ले लिया।

हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर मौन व्रत रख सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया। इस दौरान देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदर्शन व नारेबाजी भी करने लगे।

प्रदर्शन व नारेबाजी होते देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराकर हटाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।

इसके चलते पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने का प्रयास किया। हालात नियंत्रण से बाहर होता देखा पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ताओं ने कहां की आज लखनऊ में शांतिपूर्ण रूप से पैदल मार्च हम सभी लोगो कर रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा दमनकारी सत्ता के इशारे पर हमें रोकना निंदनीय है।

बापू ने सदा अहिंसा का वरण किया,हाथरस में हैवानियत का शिकार बेटी और बीजेपी सरकार के अत्याचार के खिलाफ गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाल रहे हम सभी समाजवादी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ताओं को देखा कर अहंकारी और डरी हुई सरकार ने रोका है और लाठीचार्ज करवाया है। इस समय प्रदेश में जंगलराज है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।

क्या बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज ‘हाथरस की बेटी’ के लिए ‘मौन व्रत’ रख धरने पर बैठने जा रहे सपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं व विधायकों को भाजपा सरकार ने गिरफ़्तार करके बापू-शास्त्री की जंयती के दिन सत्य की आवाज अहिंसक तरीके से दबाई है, जो निंदनीय है। सपा हाथरस के डीएम,एसपी पर  FIR की मांग करती है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख