Hanuman Chalisa

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने किया तालिबान का समर्थन, दर्ज हुई FIR

बुधवार, 18 अगस्त 2021 (11:49 IST)
संभल। उत्तरप्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया।
 
बर्क ने कहा कि इस संगठन ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को भी अपने देश में ठहरने नहीं दिया। हालांकि सपा सांसद को यह बयान महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

संभल के पुलिस अधिक्षक ने एक बयान में कहा कि शिकायत मिली थी कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान की तुलना भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों से की है। उनके खिलाफ 124A (sedition), 153A, 295 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। वहां के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान की संसद, राष्ट्रपति भवन समेत कई सरकारी इमारतों पर अधिकार जमा लिया है।
 

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

अगला लेख