ramcharitmanas

सपा MLA ने विधानसभा से चलाया फेसबुक लाइव, स्पीकर नाराज

Updated: मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (16:04 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक अतुल प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का फेसबुक पर सीधा प्रसारण करने का खासा महंगा पड़ गया। विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष सतीश महाना ने मामले की कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधान पूरे सत्र के लिए सदन से बाहर कर दिया। हालांकि सपा विधायकों की अपील कर उन्होंने बाद में प्रधान को सदन की कार्यवाई में शामिल होने की इजाजत दे दी।
 
विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा सदस्यों ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को वोटिंग से रोककर 'लोकतंत्र की हत्या' किए जाने के खिलाफ सदन के बीचों बीच आकर प्रदर्शन किया था।
 
इसी दौरान महाना ने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि सदन के एक सदस्य ने कार्यवाही को फेसबुक पर ‘लाइव’ (सीधा प्रसारण) किया है। उन्होंने कहा कि यह सदन के नियमों के पूरी तरह खिलाफ है और वह इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
 
बाद में उन्होंने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल में यह पता चला है कि सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान ने सदन की कार्यवाही का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया है। महाना ने प्रधान को पूरे सत्र के लिए सदन छोड़ने का निर्देश दिया, जिसके बाद सपा विधायक सदन से चले गए।
 
अन्य सपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से यह कहते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार की गुजारिश की कि प्रधान पहली बार सदन के सदस्य बने हैं और उन्हें सदन के नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कानून की अनदेखी कोई बहाना नहीं है। उन्होंने रियायत देते हुए कहा कि प्रधान को सदन से बाहर किए जाने की कार्रवाई सिर्फ एक दिन के लिए लागू रहेगी।
 
सपा सदस्यों द्वारा बहुत मान-मनौव्वल करने पर महाना ने प्रधान को मंगलवार अपराह्न एक बजे के बाद से सदन की कार्यवाही में शामिल होने की इजाजत दे दी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख