suvichar
✕

यूपी में रिश्तों का खून, बेटे ने बाप को गोली मारी

Updated: रविवार, 7 मार्च 2021 (01:14 IST)
मेरठ में एक बार फिर से रिश्तों का खून हुआ है। कलयुगी बेटे ने पैसे के खातिर सर्राफा व्यापारी पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद को भी घर के एक कमरे में बंद करके गोलियां चलाईं।
 
पुलिस ने घर में बंद आरोपी की लोकेशन पाने के लिए ड्रोन कैमरा भी मंगाया। दो घंटे की कड़ी मशक्कक के बाद पुलिस ने आरोपी किशन को हिरासत में  लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौरीपुरा का है। यहां रहने वाले सराफा व्यापारी विनोद वर्मा की जौहरी बाजार में दुकान है। शनिवार देर रात विनोद वर्मा के बेटे किशन का किसी बात को लेकर उनसे विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर किशन ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पिता पर गोली चला दी। आनन-फानन में विनोद को केएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी किशन घटना के समय नशे में था। इतना ही नही किशन ने खुद को कमरे में बंद करके गोलियां चला दीं, जिससे आसपास में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस भी फायरिंग के चलते पीछे खिसक गई। किशन की लोकेशन लेने के लिए ड्रोन कैमरा भी मंगाया गया।
 
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किशन को कमरे से निकालकर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया विनोद के बेटे किशन से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर प्राप्त नही हुई है, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, परिवार के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पैसे को लेकर मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते आज किशन ने अपने पिता विनोद को गोली मार दी।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख