Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, बलिया मामले का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार

रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (11:45 IST)
लखनऊ। यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार को बलिया मामले के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बलिया कांड के मुख्‍य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को राजधानी के पालिटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को बलिया पुलिस को सौंप कर दिया जाएगा।

बलिया के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को सरकारी कोटे के तहत दुकानों के आवंटन के लिए पंचायत के दौरान एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में हुई गोलीबारी में जयप्रकाश पाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह को मुख्य आरोपित बनाया था।

 इससे पहले आज सुबह दुर्जनपुर की घटना से संबंधित नामजद आरोपी संतोष यादव व अमरजीत यादव को बलिया शहर कोतवाली के वैशाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। इन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था।
 
पुलिस इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस कांड के नामजद आरोपियों की सम्पत्ति गैंगस्टर कानून के तहत जब्त की जायेगी।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह इस मामले में खुलकर आरोपी का समर्थन कर रहे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार के खिलाफ एफआईआर की भी मांग की थी। इतना ही नहीं एक वीडियो में विधायक आरोपियों के परिवार से बात करते समय भावुक होते भी दिखाई दिए थे।

यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इस मामले में भाजपा विधायक को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अगला लेख