suvichar
✕

रामगोपाल यादव के बयान पर शिवपाल का पलटवार, बोले- 'मुझे तो कहीं भी नहीं दिख रहा है कि मतदान में हो रहा है भेदभाव'

Updated: शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (12:49 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधान परिषद की खाली 36 में से 27 सीट पर प्रात: 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है और अपने-अपने मतों का प्रयोग करने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने भी लगे हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान अपराह्न 4 बजे तक चलेगा और इसी दौरान इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अपने बेटे आदित्य यादव के साथ मतदान किया।

ALSO READ: MLC चुनाव में मुख्यमंत्री योगी ने किया मतदान, बोले- नहीं उजाड़े जाएंगे गरीबों के आशियाने
 
इस दौरान पत्रकारों ने समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के निष्पक्ष मतदान को लेकर दिए गए बयान को लेकर जब सवाल पूछा तो जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदान गुप्त तरीके से होता है इसलिए उन्होंने भी गुप्त मतदान किया है। जिसको वोट दिया है, वह जीतेगा।
 
समाजवादी पार्टी के निष्पक्ष मतदान के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'मुझे तो कहीं भी नहीं दिख रहा है कि मतदान में भेदभाव हो रहा है। मतदान तो सही हो रहा है।' इसी दौरान 'आगे के कदम' के बारे में पूछने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बहुत ही जल्दी उचित समय आएगा। अपनी मुस्कुराहट को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्दी आपको सूचना मिल जाएगी।
 
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश विधान परिषद सदस्य के चुनाव की मतदान प्रक्रिया को लेकर सैफई के ब्लॉक में मतदान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा था कि अगर निष्पक्ष वोटिंग हो जाएगी तो समाजवादी पार्टी सभी सीटों से विजय प्राप्त करेगी।
 
इन 27 सीटों पर हो रहा है मतदान-  मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, इलाहाबाद, 
वाराणसी-चंदौली-भदोही, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

EPFO का नया नियम, ₹25,000 से ज्यादा सैलरी वालों में EPS को लेकर कन्फ्यूजन, जानिए किसे मिलेगी पेंशन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने नौरादेही सेंक्चुरी में छोड़े 2 चीते, कहा चीतों के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

राहुल गांधी हिरासत में, कहा- 100 FIR हों तब भी संविधान के लिए लड़ता रहूंगा

अगला लेख