biodatamaker

ज्यादा फायदे के लिए किसानों को कब करनी चाहिए तिल की खेती, जानिए कृषि विशेषज्ञों की राय

Updated: रविवार, 28 जून 2020 (18:09 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में फसल बुवाई का समय आ रहा है। उत्तरप्रदेश में तिल की खेती बेहद अच्छी होती है और किसानों को फायदा भी मिलता है, लेकिन किसानों को ज्यादा फायदा मिल सके, इसके लिए किसानों को किस समय तिल की बुवाई करनी चाहिए।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर व वैज्ञानिकों ने वेबदुनिया के संवाददाता इस बारे में विशेष बातचीत की। अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर महकसिंह ने बताया कि खरीफ मौसम में तिलहनी फसलों के अंतर्गत तिल की खेती का महत्वपूर्ण स्थान है।

तिल की बुवाई का सर्वोत्तम समय जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई के दूसरे पखवाड़े तक है। डॉक्टर महकसिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश में तिल का क्षेत्रफल 4,17,4 35 हेक्टेयर तथा उत्पादन 99 767 मीट्रिक टन है। डॉ. सिंह ने बताया कि पूरे देश में (राष्ट्रीय स्तर) पर तिल के उत्पादन में उत्तरप्रदेश की भागीदारी 25 प्रतिशत है।

तिल की तेल के महत्व के बारे में डॉक्टर सिंह ने बताया कि तिल में मौजूद लवण जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम आदि दिल की मांसपेशियों को सक्रिय रखने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि तिल में डाइटरी प्रोटीन और एमिनो एसिड मौजूद होते हैं जो बच्चों की हड्डियों के विकास को बढ़ावा देते हैं तथा इसके तेल से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है।
 
किसानों का फायदा : अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के वैज्ञानिक डॉ डीके सिंह एवं डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश में तिल की खेती हेतु नवीनतम प्रजातियां टाइप 78, शेखर, प्रगति, तरुण, आरटी 351 एवं आरटी 346 प्रमुख हैं।

वैज्ञानिकों ने बताया कि तिल का 3 से 4 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि जुलाई के द्वितीय पखवाड़े तक तिल की बुवाई हो जाने से उत्पादन अच्छा होता है। तिल की बुवाई करते समय पंक्ति से पंक्ति की दूरी 45 सेंटीमीटर अवश्य रखें।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि तिल की फसल हेतु 30 किलोग्राम नत्रजन 20 किलोग्राम फास्फोरस एवं 25 किलोग्राम गंधक (सल्फर) प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करने से किसान भाइयों को मात्रात्मक और गुणात्मक लाभ होता है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख