dharma sangrah

UP : नदवतुल उलेमा कॉलेज में छात्रों ने पुलिस पर किया पथराव, उत्तरप्रदेश में धारा 144 लागू

Updated: सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (12:50 IST)
लखनऊ। नागरिक संशोधन कानून के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन की आग धीरे-धीरे देश के अन्य विश्वविद्यालयों में भी फैलती जा रही है। छात्र हिंसक प्रदर्शन पर उतारू हो गए हैं। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के नदवतुल उलेमा कॉलेज में सोमवार को सुबह छात्रों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर पथराव किया।
ALSO READ: नागरिकता संशोधन कानून : अलीगढ़ में AMU में छात्रों की पुलिस के साथ झड़प में 60 छात्र घायल, यूनिवर्सिटी 5 जनवरी तक बंद
डीजीपी सिंह के अनुसार कॉलेज के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। छात्रों को परिसर के बाहर नहीं आने निकलने दिया जा रहा है। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में रविवार को हुई हिंसा पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी ओपी सिंह से मामले की जानकारी मांगी है। डीजीपी ने बताया कि पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है।
 
एएमयू में छात्रों से होस्टल खाली करने कहा गया है। सहारनपुर, बरेली, अलीगढ़, बुलंदशहर, कासगंज समेत आधा दर्जन जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
 
प्रशासन ने आदेश दिया है कि इन जिलों में धारा 144 का सख्ती से पालन किया जाए। सहारनपुर, अलीगढ़ और मेरठ में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है, साथ ही गृह विभाग ने इन जिलों के जिलाधिकारी और एसपी को सतर्क रहने को कहा गया है।
 
रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई के बाद देर शाम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान हुए पथराव और पुलिस लाठीचार्ज में कम से कम 60 छात्र घायल हो गए थे। एएमयू परिसर में तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर विश्वविद्यालय को 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। (Photo courtesy: ANI Twitter) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख