dharma sangrah
✕

UP में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 1 जुलाई से खुलेंगे

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (00:38 IST)
प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को प्रशासनिक कार्यों के लिए एक जुलाई, 2021 से खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। हालांकि, अग्रिम आदेश तक छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं रहेंगे।
 
उत्तरप्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराना नितांत आवश्यक एवं अपरिहार्य है। 
 
इसके अलावा, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत प्रेषित परिवर्तन लागत की धनराशि छात्र-छात्राओं/ अभिभावकों के बैंक खातों में समय अंतर्गत भेजना तथा प्राप्त खाद्यान्न का वितरण कराने को कहा गया है। साथ ही वे बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कराएंगे। पत्र के मुताबिक बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला का संचालन कराने को कहा गया है। साथ ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग, अन्य महत्वपूर्ण कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा परिषद ने 19 मई, 2021 को एक पत्र के जरिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में पठन पाठन की गतिविधियां ई पाठशाला के माध्यम से संचालित करने का निर्देश दिया था। साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर प्राथमिक विद्यालयों को 30 जून तक बंद रखने का भी निर्देश दिया था। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख