sundarkand

UP: सत्संग में हिस्सा लेने आए साधु का शव फंदे से लटका मिला

Updated: शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (16:10 IST)
बाराबंकी। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सत्संग कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए प्रयागराज के एक साधु का शव संदिग्ध हालात में आश्रम के कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि मृत साधु अपनी संगत का कोषाध्यक्ष था और पुलिस को मौके से एक कथित 'सुसाइड नोट' भी बरामद हुआ है। वहीं पुलिस सूत्रों ने कहा कि 27 दिसंबर को भ्रमणशील पंचायतीय उदासीन बड़ा अखाड़ा प्रयागराज और हरिद्वार से 50 साधुओं की टोली सीतापुर से बेलहरा और पैंतेपुर होते हुए फतेहपुर पहुंची थी।
 
उन्होंने बताया कि महंत महेश्वरदास और महंत अद्वैतानंद के साथ कई साधु पचघरा मोहल्ले में स्थित बाबा उदासीन आश्रम में ठहरे थे जिनमें टोली का कोषाध्यक्ष पंजाब निवासी रामदास (50) भी शामिल था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को रामदास के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो फांसी से लटकता उसका शव नजर आया।
 
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की के रास्ते अंदर जाकर दरवाजा खोला और शव के पास एक 'सुसाइड नोट' पाया जिसमें लिखा था- 'अपनों ने विश्वासघात किया है और आत्महत्या का जिम्मेदार मैं स्वयं हूं।' पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुवीर सिंह और कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने आश्रम में मौजूद साधुओं के बयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
 
सूत्रों के अनुसार कुछ साधुओं ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रामदास के सहयोगी विमल ने बेलहरा गांव में पंगत के ठहराव के दौरान अखाड़े के कोष से 2 लाख रुपए बिना बताए निकाल लिए थे। उन्होंने बताया कि विमल ने अपनी इस हरकत के लिए फोन पर माफी भी मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस विमल की तलाश कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, चुनाव आयोग ने क्यों नहीं 'फ्रीज' किया धनुष-बाण?

Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने 10 माओवादियों को सुनाई मौत की सजा

सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 6 भूखंडों पर बनी 55 दुकानें ध्वस्त, भावुक हुईं महिलाएं, व्यापारियों में रोष

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

अगला लेख