Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रामलला के करेंगे दर्शन

Updated: गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (20:24 IST)
अयोध्या। अगस्त को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अयोध्या आ रहे हैं। वे अयोध्या में राम लला व हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे साथ राम जन्मभूमि में चल रहे निर्माण कार्यों का निरिक्षण भी करेंगे। 
राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तैयारियों में लग गया है। राम नगरी अयोध्या को सजाया-संवारा जा रहा है। साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जा रही है। अयोध्या रेलवे स्टेशन व अयोध्या शहर, हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि जहां-जहां पर राष्ट्रपति महोदय का प्रस्तावित कार्यक्रम है, वहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ कड़ी निगरानी रहेगी।
अयोध्या जनपद के जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया राष्ट्रपति महोदय चूंकि ट्रेन से आएंगे, अत: उनके रूट की सुरक्षा, व अयोध्या में जगह-जगह उचित व्यवस्थाएं हों, पूरी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया की राष्ट्रपति महोदय के अयोध्या कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पीएसी व इंटेलिजेंस के साथ विभिन्न प्रकार की फोर्स लगाई गई है।
 
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय राम लला के दर्शन करेंगे। मंदिर निर्माण का काम भी देखने जाएंगे। सभी जगह उचित व्यवस्था की जा रही है। 

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख