Hanuman Chalisa
✕

राज कुंद्रा का कनेक्शन कानपुर से, 2 बैंक खातों में रहा था लेन-देन

Updated: रविवार, 25 जुलाई 2021 (13:43 IST)
कानपुर। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन सामने आया है। पोर्न फिल्म बनाने के मामले में फंसे हुए है राज कुंद्रा। इस बिजनेस की कंपनी के कमाई का हिस्सा कानपुर में दो लोगों के खाते में आता था।
 
कानपुर के श्याम नगर में रहने वाले अरविंद श्रीवास्तव ही राज कुंद्रा का प्रोडक्शन हाउस चला रहा था। अरविंद अपने खातों के बजाय पत्नी हर्षिता और पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के बैंक खातों में रकम का लेन देन कर रहे थे।
 
राज कुंद्रा की कंपनी के पैसे के लेनदेन में बर्रा और कैंट स्थित बैंकों में खुले खातों के जरिए दर्जनों बार लेनदेन के सबूत मिले है। मुम्बई क्राइम ब्रांच की जांच के बाद पता चला है कि इन खातों में 2.30 करोड़ रुपए जमा हुए है। वही मुंबई पुलिस ने बिजनेस मैन राज कुंद्रा के 11 सहयोगी बैंक 18 बैंक खाते के इसी अकाउंट में 7.31 करोड रुपए जमा हुए है।
 
मुम्बई पुलिस की जांच में से बैंक खाते में लेनदेन के मामले में कानपुर के भी दो नाम सामने आयें है। ये नाम हर्षिता श्रीवास्तव व नर्मदा प्रसाद श्रीवास्तव है। हर्षिता के बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते में दो करोड़ 30 लाख रुपए की धनराशि जमा हुई है।
 
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का सहयोगी अरविंद कुमार श्रीवास्तव कानपुर के रहने वाले है। बैंक खाते में लेनदेन करनी वाली कानपुर की हर्षिता अरविंद कुमार श्रीवस्तव की धर्म पत्नी है और नर्मदा प्रसाद हर्षिता के पिता है। मुम्बई पुलिस ने इन खातों का कनेक्शन राज कुंद्रा के साथ पाया है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख